फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नितिन। फाइल फोटो
विज्ञापन
उसावां। ग्राम नबीगंज निवासी 20 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ सेवन से इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नबीगंज निवासी कल्लू के 20 वर्षीय पुत्र नितिन ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि नितिन दो भाइयों में छोटा होने के साथ अविवाहित था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। उसने विषाक्त पदार्थ किन कारणों से खा लिया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता के परिजनों की सूचना पर पोस्टमाॅर्टम कराया है। तहरीर मिलने और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अशेष नाथ सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें