गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में वार्ड नंबर दो देवी स्थान के पास रहने वाले 22 वर्षीय निम्मू सक्सेना सोमवार रात दस बजे अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीसी रोड पर गिर गए। इससे उनको गंभीर चोट आईं। परिवारवाले उन्हें तुरंत बरेली के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारवाले उनके शव को घर ले आए और मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद