कुंवरगांव। गांव कैली में मंगलवार देर शाम बंदरों की घुड़की से घबराए 55 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी राजाराम पुत्र रामचरन मंगलवार रात करीब 8 बजे घर की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और घुड़की देने लगे। बंदरों से बचने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने चीख-पुकार सुनकर दौड़ लगाई और गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। संवाद