फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली के खंभे से गिरकर युवक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 06:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली इलाके में कुरऊ मार्ग के नजदीक शुक्रवार सुबह करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बिजली के खंभे के नीचे पड़ा मिला। उसके पास से एक प्लास और तार काटने की आरी बरामद हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह व्यक्ति बृहस्पतिवार रात खंभे पर तार काटने के लिए चढ़ा होगा। उसी दौरान बिजली आ गई और उसकी खंभे से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके में आसरा आवास से आगे कुरऊ मार्ग पर खेतिहार में शहर के एक व्यक्ति का ट्यूबवेल है। वहीं नजदीक में खंभे पर ट्रांसफाॅर्मर लगा है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने बिजली के खंभे के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा। यह देखकर लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, जिससे 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर छानबीन के दौरान व्यक्ति के कपड़ों से एक प्लास और लोअर में घुसी हुई तार काटने की आरी बरामद हुई। वहां पर खंभे के नीचे व्यक्ति के गिरने के निशान मौजूद मिले। शहर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि व्यक्ति को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शायद ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी करने के लिए या फिर बिजली का तार काटने के लिए खंभे पर चढ़ा था।
विज्ञापन

अनुमान है कि उसी दौरान बिजली आ गई होगी, जिससे करंट लगने के बाद वह खंभे से गिर गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके साथ कौन-कौन था, वह तार काटने आए थे या फिर तेल चोरी करने आए थे। उसकी पहचान होने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें