बिल्सी। ग्राम सिरासोल कुंवर सहाय पट्टी में 28 वर्षीय युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई।
गांव निवासी कुर्बान मलिक (28) पुत्र मोहम्मद नबी गांव में चीनी के बताशे बनाने का काम करता था। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार तड़के बताशे बनाने के लिए भट्ठी जलाने जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ियां उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में मदद के लिए पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद