फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अ​खिलेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति से आलू बेचकर घर लौट रहे 32 वर्षीय अखिलेश की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। फाटक बंद होने पर वह बाइक खड़ी करके ट्रैक के पास टहलने लगे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन

गांव गडौरा निवासी अखिलेश सोमवार शाम मंडी में आलू बेचने आए थे। आलू बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे तो बरेली-मथुरा हाईवे स्थित छतुइया रेलवे क्रॉसिंग बंद मिली। इस पर बाइक फाटक के पास ही खड़ी करके अखिलेश ट्रैक के पास टहलने लगे। बताते हैं कि उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।गेटमैन की सूचना पर पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से नाम-पते की जानकारी करके अखिलेश के परिजनों को हादसे की सूचना दी। कुछ ही देर में घरवाले मौके पर पहुंच गए। अखिलेश के भतीजे भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि अखिलेश अक्सर मंडी में थोक में सब्जी बेचने आते थे। रात में मालगाड़ी की चपेट में कैसे आ गए, यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें