फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर में किसी बात को लेकर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव बाकरपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज पुत्र भगवान सिंह यादव मंगलवार को गंगा स्नान करने कछला गया था। स्नान करने के बाद शाम को वह घर लौटा तो परिजनों से रोजाना की तरह बात करता रहा। अगले दिन वह घर का कामकाज निपटाने के बाद आंगन में बैठा था। इसके कुछ देर बाद उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े तो मनोज खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचा बरामद कर लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएचओ एके सिंह ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें