फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतक ब्रजेश के परिजन मौके पर जमा भीड़ व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा पांच बजे रेलवे स्टेशन और नगला शर्की के बीच युवक चलती ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गर्रुइया निवासी 34 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें