फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर चढ़ गया उस्मानपुर का 'वीरू': बाल काटने की दुकान खुलवाने की है जिद्द, काफी देर ड्रामाकर उतर आया युवक

Thu, 08 Sep 2022 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जरीफनगर (बदायूं)

सार

टावर पर चढ़े युवक ने कूदकर जान देने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की और वह जब नीचे नहीं आया तो पुलिस चली गई। बाद में युवक खुद ही नीचे उतकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर में गुरुवार को एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। उसने कूदकर जान देने की धमकी भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की। जब नीचे नहीं आया तो पुलिस चली गई। बाद में युवक खुद ही नीचे उतकर अपने घर चला गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी 35 वर्षीय बादल पुत्र आशाराम काफी समय से बाल काटने की दुकान खोलने की जिद कर रहा था, जबकि उसके पिता का कहना था कि वह अपनी दुकान चला रहा है, वहीं आकर काम कर लिया करे। इसके लिए युवक तैयार नहीं था। वह अपनी अलग दुकान खोलने की जिद पर था।

जब उसके पिता नहीं माने तो बादल जरीफनगर में जाकर एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने युवक को नीचे आने को कहा लेकिन वह नहीं माना। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बाद में इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने ने भी उसे नीचे आने को कहा। उसे दुकान खुलवाने का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद युवक नीचे नहीं आया। उसने कहा कि वह ऐसे नीचे नहीं आएगा। जब पुलिस चली जाएगी तो वह स्वयं नीचे आ जाएगा। पुलिस ने भी ऐसा ही किया। पुलिस के जाने के एक घंटे बाद युवक खुद ही नीच उतर आया और अपने घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें