इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने कहा कि प्रदेश ने भाजपा को 73 सांसद चुनकर दिए। बावजूद इसके मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया। कहा कि विश्व भर में दुनिया का नाम ऊंचा करने वाले ताजमहल के शहर आगरा को भी इसमें नहीं चुना गया। इससे प्रदेश के युवा काफी निराश हैं। जितेश एन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिले को स्मार्ट सिटी तो दूर, स्मार्ट सिटी कोई योजना भी नहीं दी। पुतला फूंकने वालों में शबाब चौधरी, सुशांत सिंह, रोहिताश सिंह, रोहित, सचिन, जहांगीर, शब्बा गद्दी, जुनैद, वीपी सिंह, सदाकत, आशीष, रिजवान, जाहिद, मुनेंद्र, अरब, सौरव आदि मौजूद रहे।