फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक को गांव के ही दो लोगों ने खेत में दौड़ा दौडाकर लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम सादपुर निवासी धनवेश पुत्र राधेश्याम पड़ोसी ग्राम जरारा के किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में दावत खाकर बुधवार देर शाम घर लौट रहा था। आरोप है कि हरपाल व नरेंद्र पुत्रगण काशीराम और दीनदयाल व अर्जुन पुत्रगण सामंती उसके खेत की मेड़ को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे।
धनवेश ने इसका विरोध किया तो चारों लोगों ने उसको खेत में ही लाठी-डंडों से पीटा तथा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जैसे-तैसे हमलावरों के चंगुल से उसे मुक्त कराया। हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित धनवेश ने थाना कोतवाली में चारों लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें