फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरी के 2.50 लाख रुपयों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। वजीरगंज पुलिस ने चोर को गिरफ्तार उसके पास से चोरी के 2.50 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

18 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी मोर सिंह के घर से 2.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इस संबंध में मोर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह मामले में छानबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सैदपुर बगरैन रोड पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव निवासी ग्राम अफगना परवेजनगर कोतवाली बिसौली बताया। तलाशी में उसकी जेब से 10 हजार रुपये बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही मोर सिंह के घर से रुपये चोरी किए थे। उसने सभी रुपये गांव में मढ़ी के पीछे खंडहरनुमा मकान में छिपा दिए थे। पुलिस ने सारे रुपये बरामद कर लिए। उसके पास से बरामद बाइक के कागजात नहीं मिले। इससे उसे सीज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी गौरव को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में भूसे के ढेर में दबे मिले चार लाख रुपये
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी रहमत अली ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से चार लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। इस पर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि उनके परिवार की एक सदस्य ने ही रुपये और जेवर भूसे के ढेर में छिपा दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उनके ही घर से चार लाख रुपये और जेवर बरामद किए हैं। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें