फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छोटे बेटे ने किया मां-भाई का दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। वृद्ध पत्नी कमलेश और उनके शव से लिपट कर दम तोड़ देने वाले बीमार बेटे दीपक की अर्थी को पिता पुरुषोत्तम श्रीवास्तव उर्फ भूरे का कंधा नसीब नहीं हो सका। कछला घाट पर दाह संस्कार के दौरान भूरे ने रिश्तेदारों की नहीं मानी तो छोटे बेटे ने मां और बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी पुरुषोत्तम श्रीवास्तव की पत्नी कमलेश और जवान बेटे दीपक का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर कछला घाट के विद्युत शवदाह गृह परिसर में किया गया। पालिका सदस्य आकाश शर्मा के अनुसार मां-बेटे की अर्थी को कंधा देने के लिए भूरे को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बाद में छोटे बेटे कुलदीप ने मां और भाई का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सामान भी भूरे के भाई राकेश ने ही जुटाया।
बता दें कि किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी वृद्धा कमलेश की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार सुबह मृत्यु हो गई थी। बाद में मां के शव से लिपटकर बीमार बेटे दीपक ने भी दम तोड़ दिया था। इस दौरान भी कमलेश का पति पुरुषोत्तम उर्फ भूरे अलग-थलग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें