फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में टैक्सी ड्राइवर निकला हैवान, नौ साल की मासूम से की दरिंदगी; घर पर अकेली थी बच्ची

Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में 30 वर्षीय टैक्सी चालक ने एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची घर पर अकेली थी। आरोपी शाम को घर पहुंचा और जान-पहचान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची के साथ 30 वर्षीय टैक्सी चालक युवक ने घर के अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो आरोपी दिल्ली में रहकर रैपिडो कंपनी की टैक्सी चलाने का काम करता था। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक पीड़िता के परिवार का पहले से परिचित बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम मंडी समिति पुलिस चौकी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया, वह किसी काम से गई थी। घर पर नौ वर्षीय बच्ची अकेली थी। शाम के समय उसका पूर्व परिचित घर पहुंचा और बच्ची को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। मां जब घर पहुंची तो जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिये अस्पताल भेजा और आरेापी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। बताया जाता है, आरोपी युवक का पीड़िता के घर काफी समय से आना-जाना था, जिसके कारण परिवार उस पर संदेह नहीं करता था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने यह हरकत की। 
विज्ञापन


सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कादरचौक थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी विनय कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। सीओ ने बताया आरोपी करीब आरोपी दिल्ली में रैपिडो टैक्सी चलाने का काम करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें