फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर गए युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, लड़की के परिवार वालों पर आरोप

Sat, 28 Jan 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। उसके परिजनों ने गांव की एक लड़की परिवार वालों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव चकोलर में शनिवार सुबह 25 वर्षीय संतोष पुत्र हीरालाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसका आरोप है कि वह सुबह खेत पर गया था। तभी चार लोगों ने घेर कर उसको गोली मार दी। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम उसके खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवक ने लड़की के परिवारवालों को ही नामजद किया है। लड़की के परिवार वाले इसे पेशबंदी बता रहे हैं। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें