फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा लेकर निकला युवक लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया इलाके से रविवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा समेत लापता हो गया। परिवार वालों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सोमवार देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला और न ही उसका ई-रिक्शा मिला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सगराय निवासी 18 वर्षीय सत्यवीर उर्फ बंटू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसके परिवार वालों का कहना है कि सत्यवीर रविवार सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर मुजरिया जाने को घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
वह युवक को ढूंढते हुए मुजरिया चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने कई लोगों से और दुकानदारों से उसके बारे में जानकारी जुटाई लेकिन युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। तब थकहारकर परिवार वाले मुजरिया थाने पहुंचे और उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। युवक सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति के साथ सहसवान की ओर जाता दिखाई दिया है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें