फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रहस्यमय ढंग से गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। ससुराल जाने के लिए घर से निकला युवक रहस्यमय ढंग से गोली लगने से घायल हो गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के पास की है।
विज्ञापन

सहसवान के गांव रसूलपुर निवासी दिनेश (25) पुत्र नेकसू की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया में है। दिनेश मायके से पत्नी को बुलाने जा रहा था। चिकटिया पहुंचने से पहले वह भवानीपुर के पास देखा गया था। इसके बाद रहस्यमय ढंग से उसके हाथ में कंधे के पास गोली लग गई। सूचना पर उसके परिजन भी आ पहुंचे। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका प्राथमिक उपचार कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोली लगने की वजह के बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं। शुरुआत में उसने ससुरालियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी। घायल दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश की बांह में छर्रा लगा है। पुलिस को छर्रा उसी के तमंचे से लगने का शक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें