दातागंज। वेल्डिंग मशीन में आए करंट से युवक की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला अरेला निवासी नईम सैफी (26) पुत्र रहीस बेलाडांडी रोड़ पर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करते थे। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे वह वेल्डिंग कर रहे थे। इसी बीच मशीन में करंट आ गया। मौके पर ही नईम की मौत हो गई। पता चलने पर परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि नईम की दो साल पहले शादी हुई थी। उसे एक बेटी है। संवाद