बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नागरझूना निवासी राजमिस्त्री बेचेलाल पुत्र रोशन हरियाणा से घर लौटते समय बदायूं-दिल्ली वाया सहसवान रूट पर रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया।
मंगलवार को वह मुजरिया चौराहे पर अचेत हालत में मिला। युवक को परिजनों ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने बताया कि उसका मोबाइल, जेब में रखी सारी नगदी और अन्य कागजात समेत जहरखुरानी ले गए। इलाज के बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए। संवाद
मृतक छात्र आलेख।
मृतक छात्र आलेख।