फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फैसले का दबाव बनाने के लिए युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में 25 मार्च को रंजिशन अनुसूचित जाति के युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उस पर पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि गांव पहाड़पुर निवासी सुरेंद्र कुमार को 25 मार्च की सुबह गांव का ही अतुल घर से बुलाकर अपनी बाइक से फकीराबाद ले गया था। वादी ने अतुल से पूछा कि मुझे कहां ले जा रहे हो और तुमने कहीं बाइक भी नहीं रोकी। तब अतुल के तीन साथियों ने शहवाजपुर के आगे खरों के पास बाइक को रोका। तभी अतुल, हिमाशु, रामखिलाड़ी और बृजेश ने वादी को गाली देते हुए कहा कि पुराने मुकदमे में फैसला कर ले, नहीं तो तुझे आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद चारों ने डंडा व ईंटों से उसको मारना पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार व शोरगुल पर शहवाजपुर के कुछ लोग जो खेतों में काम कर रहे थे मौके पर आ गए। आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें