फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं में आज आएंगे योगी, चुनावी माहौल में भरेंगे गर्माहट

Sun, 07 May 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बदायूं आ रहे हैं। वह दोपहर में शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के मार्गों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इस्लामियां इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अनुमान है कि मुख्यमंत्री की जनसभा में 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों से लोगों को बुलाया गया है। सभी लोग अपने-अपने वाहनों से बदायूं पहुंचेंगे। उनके आने-जाने का रूट निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके वाहन खड़े कराने के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।



जगह-जगह बेरीकेडिंग की गई है। कमिश्नर और आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी की कि इस दौरान कहां कितना पुलिस बल मौजूद रहेगा। हेलिपैड से लेकर जनसभा स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहेगी। इस दौरान एडीएम विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हेलीपैड से लेकर जनसभा तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - सौम्या अग्रवाल, कमिश्नर

-



मुख्यमंत्री रविवार दोपहर के समय इस्लामियां इंटर कॉलेज में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूटडायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था की गई है। पुलिस भी तैनात की गई है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी

ये है कार्यक्रम

12:50 बजे- बदायूं आगमन



12:50 बजे- इस्लमियां इंटर कॉलेज रवाना

12:55 बजे- इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचेंगे



01:40 बजे बदायूं से प्रस्थान करेंगे





पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शनिवार शाम डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है। वह अपनी जिम्मेदारी के साथ निभाएं।



-

निकाय चुनाव को खड़े कराए वाहन बिनावर इंस्पेक्टर ने भगाये
पिछले कई दिन से एआरटीओ निकाय चुनाव में लगाए जाने वाले वाहन एकत्र कर रहे हैं। इन वाहनों को राजकीय इंटर कॉलेज में खड़ा कराया जा रहा था। इसकी जिम्मेदारी कई अधिकारियों को सौंपी गई थी। वह एक-एक वाहन कॉलेज में खड़ा करवा रहे थे। बताते हैं कि शनिवार शाम बिनावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सभी वाहनों को वहां से भगा दिया। इसको लेकर वहां लगे कर्मचारियों और इंस्पेक्टर की नोकझोक तक हो गई। सभी कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ अधिकारियों को पत्र दिया है। इस पत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, पूर्ति लिपिक और कई अन्य कर्मचारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें