सांसद संघमित्रा मौर्य के बयान के बारे मे पूछने पर कहा कि वह क्या कह रही हैं, हम उस पर नहीं जाना चाहते। उन पर पार्टी द्वारा कार्रवाई की बात पूछने पर कहा कि यह पार्टी का निर्णय है, लेकिन ये भाजपा है, कब क्या कार्रवाई कर दे, कहा नहीं जा सकता।
बदायूं में माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि खोखले लोग खुद को चमकाने के लिए रामचरितमानस को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। यह सही नहीं है। रामचरित मानस सभी गुणों से परिपूर्ण है, जो लोगों को मनुष्यता की ओर अग्रसर करती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग रामचरित मानस के नाम पर ही बयानबाजी कर रहे हैं। रामचरित मानस तो मानवता के गुणों से परिपूर्ण है जो हमारी आस्था, विश्वास का प्रतीक है। यदि इसके बारे में कोई कोई कुछ कह रहा है तो समझ लीजिए कि उसके हृदय में कितना खोखलापन है। यदि केवल कोई खुद को चमकाने के लिए ऐसी बात करता है तो उसके अंदर मनुष्यता ही नहीं है।
सांसद संघमित्रा मौर्य के बयान के बारे मे पूछने पर कहा कि वह क्या कह रही हैं, हम उस पर नहीं जाना चाहते। उन पर पार्टी द्वारा कार्रवाई की बात पूछने पर कहा कि यह पार्टी का निर्णय है, लेकिन ये भाजपा है, कब क्या कार्रवाई कर दे, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
कानपुर देहात की घटना के बारे में कहा कि वहां जो घटना हुई है वह वह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय का कांपाने वाली है। इसमें कहीं पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि संवेदनाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां पर जिसकी भी गलती रही है। उसको लेकर कानून अपना काम करेगा। उस मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के बारे में बोलीं कि पहले नकल ठेके पर होती थी, इस बार इतनी कठोर व्यवस्था की गई है कि इस बार वही बच्चे परीक्षा देंगे जिन्होंने मेहनत की है।