फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में जान देने वालों की शहादत को भुला पाना नामुमकिन : योगेंद्र

विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव छात्र-छात्राओं को कारगिल युद्घ के बारे में बताते हुए। संव? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने कहा कि युद्ध में जान देने वालों की शहादत को भुला पाना नामुमकिन है। कारगिल युद्ध के दौरान जवानों ने अपनी जान पर खेलकर तो किसी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और दुश्मन को धूल चटा दी।
विज्ञापन

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटाकर कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया था। कारगिल की विजय में उन भारतीय जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने अपनी जान पर खेलते हुए देश की रक्षा की। उन्हीं जांबाजों में से एक हैं परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, जो बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस वर्दी के ऊपर देश के 130 करोड़ लोग विश्वास रखते हैं। वे जानते हैं कि सेना है तो हम सुरक्षित हैं और चैन से सो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फौजी मरने के लिए नहीं, दुश्मन को मारने के लिए होते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व श्री यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर अलंकृत किया। हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॉय, वाइस हेड गर्ल, व हाउस कैप्टन को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डायरेक्टर विवेक भारती, चेयरपर्सन ज्योति सक्सेना, संदीप भारती, प्रधानाचार्य भावना कौशिक, उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो आदि मौजूद रहे।
-
बच्चों से कहा- हमेशा अपना लक्ष्य निर्धारित करें
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने बच्चों को बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बटालियन के किस तरह से उत्कृष्ट युद्ध का प्रदर्शन किया और कैसे उन्होंने गोलियों व तोपों की बौछारों के बीच अपने प्राणों की परवाह न करते हुए शरीर पर गोलियां लगने के बाद भी देश की आन को बचाते हुए दुश्मनों से लोहा लिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि सफलता हासिल करने के लिए हमेशा अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
-
इनको मिली जिम्मेदारी
हेडब्वॉय- अभिषेक यादव, हेड गर्ल- खुशी, वाइस हेडब्वॉय- सूर्यांश वर्मा, वाइस हेडगर्ल- मानवी वर्मा, अनुराग हाउस कैप्टन -इकरा सलीम, प्रगति हाउस कैप्टन -प्रज्वल पटेल, चेतना हाउस कैप्टन -मयंक सिंह, स्मृति हाउस कैप्टन -नैंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें