योग गुरु गौरव राठी ने स्कूल परिसर में बच्चों को भस्त्रिका, कपालभाति, प्राणायाम, अग्निसार, अंजायी, ब्राही, उदगति, सूक्ष्म व्यायाम मंडूक आसन, गोमुख आसन, सिंहासन तथा हास्यासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगों द्वारा आज की जीवन पद्धति में उत्पन्न हो रहे रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। योग हमारे शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। इसलिए सभी को नियमित योग करना चाहिए। इसके अलावा धानी चौहान एवं उमेश सागर ने भी बच्चों को योग के बारे में बताया। इस मौके पर आशीष वशिष्ठ, प्रमोद कुमार, चेतन, हर्षित, शिल्पी, गीता रानी, कीर्ति, पूजा, सरिता आदि मौजूद रही।