फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंगोली प्रतियोगिता में यशी और अंजली अव्वल

विज्ञापन
बिल्सी डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र-छात्रा अपनी परम्परा और संस्कृति को सीखते हैं। उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है। निर्णायक मंडल ने छात्रा यशी यादव तथा अंजली यादव को संयुक्त रूप से प्रथम, सृष्टी गौतम, शिवानी और शीतल शाक्य को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान दिया। प्रतियोगिता का संचालन डाॅ. शहाबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें