गुधनी में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में चल रहा पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में क्षेत्र के करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में आचार्य संजीव रूप, रवि प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता शाक्य, अनुज, राहुल चौधरी, संजीव गुप्ता, अमरदीप माहेश्वरी, अगरपाल सिंह का सहयोग रहा। संवाद