फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संगीत गायन में याचना प्रथम

विज्ञापन
कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।स
विज्ञापन
बदायूं। जिले में माध्यमिक विद्यालयों का कला उत्सव कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर काॅलेज में मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की याचना दयाल संगीत गायन (लोकगीत) में पहले स्थान पर रहीं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की श्रद्धा पटेल दूसरे और राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अमृता कश्यप तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डाॅ. योगेंद्र मौर्य ने बताया कि संगीत वादन (अवनद्ध वाद्य) में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की विमलेश पहले, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अनामिका कश्यप दूसरे, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की वर्षा तीसरे स्थान पर रहीं। नृत्य (शास्त्रीय) में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की राधिका पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की आयुषी गौतम दूसरे, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की कशिश शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
लोकनृत्य (पारम्परिक) केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अंशिका सिंह पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की रैना श्रीवास्तव दूसरे, दृश्यकला (द्विआयमी) में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की प्रंशसा गुप्ता पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शीतल दूसरे, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की सुबा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दृश्यकला (त्रिआयमी) में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की खुशबू शर्मा पहले, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की शीतल श्रीवास्तव दूसरे, विद्यावती कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की शशि तीसरे स्थान पर रहीं। स्थानीय खिलौने व खेल में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की बेबी कश्यप पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अनामिका दूसरे स्थान पर रहीं। नाटक (एकल अभिनय) में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की पूर्ति साहू पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की निशा दूसरे स्थान पर रहीं। संगीत गायन (शास्त्रीय) में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की आशी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में दृश्य कला (द्विआयामी) में कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के उमंग पटेल पहले स्थान पर, स्थानीय खिलौने व खेल में कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के कृष्णा पटेल भी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें