फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइटिंग कैंपेन : कामक्षी और रिया ने प्रदेश में पाया स्थान

विज्ञापन
कामाक्षी पाल।
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय डाक विभाग की तरफ से डिजीटल इंडिया फॉर न्यू इंडिया थीम पर राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर नेशनल लेवल राइटिंग कैंपेन माह अक्तूबर में हुआ था। इसमें बदायूं डाक मंडल में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें करीब 3000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमेें प्रदेश स्तर पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल की कामक्षी पाल को दूसरा और रिया यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में भारतीय डाक की ओर से कामक्षी पाल को 10,000 हजार और रिया यादव को 5,000 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने दोनों चयनित छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रमोद कुमार शंखधार, सुमित मिश्रा, अभिषेक आंनद, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें