फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंटर खोलते समय गार्डर गिरने से मजदूर की मौत, होली से पहले परिवार में मचा कोहराम

Mon, 06 Mar 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में सोमवार को एक मकान का लिंटर खोलते समय लोहे का गार्डर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। होली से पहले इस घटना से मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना मुसाझाग के गांव रुखड़ा खौला निवासी मजदूर अच्छे बाबू सोमवार को गांव दुगैरया में एक मकान का लिंटर खोल रहा था। इसी दौरान लोहे का गार्डर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


साथ में काम कर रहे मजदूर उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें