बिसौली के ग्राम बंजरिया में निकाली गई कलश यात्रा।
बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन के साथ पीतवस्त्रधारी सौ एक महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश रखकर पूरे गांव में घूमीं। कलशयात्रा के साथ एसडीएम विजय कुमार मिश्र, यज्ञाचार्य व कथाव्यास पंडित राधेश्याम महाराज व आयोजक वीरेन्द्र यादव चल रहे थे। पूरे गांव में भ्रमण के बाद कलशयात्रा आयोजन स्थल पर आकर विसर्जित हुई। आयोजक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे से 12 बजे तक यज्ञ व शाम चार से सात बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता, अमित अग्रवाल, नीरज शर्मा, मुकेश शंखधार, प्रमोद यादव, महेन्द्र प्रताप, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद