फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क न बनने पर महिलाओं ने पालिका कार्यालय घेरा

विज्ञापन
उझानी पालिका कार्यालय में ​शिकायत करने पहुंचीं बालाजीपुरम की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी। गौतमपुरी मोहल्ले के बालाजीपुरम क्षेत्र में बाहरी छोर पर बने घरों के आसपास सड़क के अभाव में बारिश का पानी भर जाता है। इस परेशानी को लेकर शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। वह इकट्ठी होकर पालिका कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने सड़क निर्माण कराने के लिए ईओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बालाजीपुरम क्षेत्र में बाहरी छोर पर पिछले छह-सात साल में 50 से अधिक घरों का निर्माण हो चुका है। इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया। पालिका कार्यालय पहुंची महिलाओं में रानी देवी ने बताया कि कॉलोनी में एक छोर पर सड़क का निर्माण हो गया था। इसके बाद बाहरी छोर के घरों की नालियों का पानी भी दरवाजों पर भर जाता है। दो दिन पहले बारिश हुई तो जलभराव से दिक्कत बढ़ गई। महिलाओं समेत उनके परिवार के लोगों को कीचड़ के बीच होकर निकलना पड़ता है।
महिलाओं में सोनवती, पूजा, संतोष कुमारी, गुड्डो का कहना है कि नगर पालिका को सड़क, पथप्रकाश और पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए पहल करनी चाहिए। करीब आधा घंटे तक पालिका कार्यालय में रहीं महिलाओं ने ईओ अब्दुल शबूर के सामने अपनी दिक्कतें बयां कीं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें सड़क निर्माण करा देने का भरोसा दिलाया गया था। ईओ ने महिलाओं को आने वाले दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उनसे कहा गया कि पालिका बोर्ड की बैठक में उनके इलाके की सड़क के लिए प्रस्ताव रखवाया जाएगा।

पूरे क्षेत्र में नहीं लगे हैं बिजली के खंभे
बालाजीपुरम क्षेत्र में अधिकतर घरों में बिजली के कनेक्शन हैं। लाइन दिल्ली रोड साइड से मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभों से होकर जाती है। बाहरी छोर पर खंभे भी नहीं लगे हैं। काफी दूरी तक कोई खंभा न होने की वजह से केबल लटक गई है। 20 दिन पहले इलाके के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बिजली कर्मियों ने थोड़ा सुधार करते हुए जहां खंभे थे, उन पर केबल का मकड़जाल कम कर दिया था।

बालाजीपुरम क्षेत्र में पिछले कुछेक सालों में घरों का निर्माण हुआ है। अधिकतर घर खेतों में प्लॉटिंग के बाद बने हैं। चूंकि बाहरी छोर पर प्रत्येक घर के सामने सड़क का निर्माण एक साथ नहीं कराया जा सकता है। फिर भी वह बजट आने पर इस दिशा में काम कराएंगे।- अब्दुल शबूर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें