फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट में महिला का पैर टूटा, सात पर एफआईआर

Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया में बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुस कर महिला की पिटाई कर दी। इससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला एसएसपी के सामने पेश हुई तो सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

घटना आठ जून की है। रियोनइया निवासी चंद्रपाल यादव और राजू यादव के बीच डीजल इंजन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। चंद्रपाल अपने हिस्से के रुपये मांग रहे थे, तो राजू का कहना था कि वह पहले ही हिसाब चुकता कर चुके हैं। विवाद बढ़ने पर चंद्रपाल और उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर राजू के घर में घुस गए। आरोपियों ने राजीव की पत्नी रजनी की पिटाई कर दी। उनका पैर टूट गया। पुलिस ने रजनी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह अपने परिजनों के सामने एसएसपी के सामने पेश हुईं। इसके बाद पुलिस ने चंद्रपाल, इथलेश, गुरुप्रीत, आदेश, कृष्णपाल समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
कहासुनी पर दंपती समेत बेटे की पिटाई
- कोतवाली क्षेत्र के अहीरवारा गांव में बच्चों के विवाद में शुक्रवार शाम राकेश और उपेंद्र के बच्चों के बीच विवाद हो गया। उपेंद्र की पत्नी सावित्री ने इसकी शिकायत की तो राकेश पक्ष के लोगों ने सावित्री, उपेंद्र और उसके बेटे संकेत को पीट दिया। पिटाई से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सावित्री की तहरीर पर राकेश, विपिन, अमन और आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें