फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मामूली कहासुनी में महिला का सिर फोड़ा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। पुसगवां में शनिवार की शाम मामूली कहासुनी के बाद कुछ महिलाओं ने एक महिला को पीट दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि गांव पुसगवां की रीना पत्नी नन्हें और पड़ोस की पूजा पत्नी सुमित में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद सुमित और ब्रजवाला पत्नी ओमप्रकाश ने गाली गलौज करते हुए रीना को लात घूसों और डंडों से पीटा। इससे रीना के सिर में गंभीर चोट आ गयी। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रीना के जेठ बाबूराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुमित, पूजा और ब्रजवाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें