पीड़िता नेक्सो देवी का फोटो। संवाद
बिल्सी। कस्बे में सक्रिय झपटमारों ने मंगलवार को फिर से महिला के कुंडल नोच लिए। इससे पहले 13 फरवरी को भी एक महिला के कुंंडल नोच लिए थे। सूचना पर पहुंच गई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
गांव बैरमई खुर्द निवासी धर्मपाल गुप्ता की पत्नी नेकसो देवी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पिंडरी चौराहे से पैदल अपने रिश्तेदार महेश गुप्ता के घर जा रही थीं। जैन कॉलोनी के पास पीपल के पेड़ के पास अचानक एक उचक्का आया और झपट्टा मारकर उनके कान से कुंडल नोचकर भाग गया। नेकसो देवी ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई, लेकिन झपटमार का कोई सुराग नहीं लगा। नेकसो देवी ने बताया कि उनके कुंडल की कीमत करीब 10 हजार रुपये है।
कस्बे में कुंडल नोचने की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। 13 फरवरी को भी झपटमार ने भुवनेश माहेश्वरी की पत्नी सुमन के कुंडल नोच ले गए थे। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। झपटमारी की वारदातों से महिलाओं में दहशत है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।