फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा में हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला निवासी राजेश शर्मा ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रीना शर्मा की शादी एक मई 2021 को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी भानुप्रकाश के पुत्र अनिल शर्मा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अनिल और उसके परिजन दहेज की मांग करते हुए रीना को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे किसी ने रीना के पिता राजेश को सूचना दी कि रीना को ससुरालीजनों ने जहर देकर मार दिया है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ रीना की ससुराल पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने दहेज की खातिर अपनी बेटी की हत्या करने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक समझौते की बात चलती रही, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने राजेश की तहरीर पर रीना के पति अनिल, ससुर भानुप्रकाश, सास ऊषा, जेठ सुनील कुमार, देवर कमल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ वेदपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें