फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के हमले से बचकर भागी महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
माया देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- मंगलवार शाम छत पर कपड़े उतारने गई थी महिला
विज्ञापन

- परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम, किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के हमले से बचकर भागीं 55 वर्षीय माया देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह मंगलवार शाम कपड़े उतारने छत पर गईं थीं। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त कसेर पनौटा गांव निवासी माया देवी पत्नी हरवीर सिंह कपड़े उतारने छत पर गईं थीं। दोपहर के समय उन्होंने कपड़े धुलकर सुखाने के लिए छत पर डाल दिए थे। इसके बाद वह अपने काम में लग गईं। शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी छत पर बंदरों का झुंड आ गया। कहीं बंदर उनके कपड़े न ले जाएं, इससे वह कपड़े उतारने के लिए छत पर चढ़ गईं। पहले उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की लेकिन बंदरों ने ही उन पर हमला कर दिया। इससे वह बचकर भागीं। तभी वह अपने घर के सामने खड़ंजे पर जा गिरीं, जिससे उन्होंने काफी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। रात करीब एक बजे हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे कि अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार वाले माया देवी का शव अपने घर ले गए। बुधवार दोपहर उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। पति हरवीर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं।

माया देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें