फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि उसका पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

30 वर्षीय महिला के पति का निधन हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। वह अकेली रहती है और खेतीबाड़ी करवाकर परिवार का पालन-पोषण करती है। बृहस्पतिवार रात वह घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे उसका पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस गया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। महिला ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
सुबह सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें