फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अपहरण के बाद महिला को मार डाला, शव फंदे से लटकाया

विज्ञापन
सरस्वती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव गहलोल में शुक्रवार सुबह सरस्वती (38) का शव उसके पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात किसी वक्त पड़ोसी घर में घुस गए। उन्होंने महिला के दोनों बच्चों को बांधकर डाल दिया और महिला को उठाकर ले गए। घर ले जाकर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। सुबह परिवार वालों ने उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम गहलोल निवासी सरस्वती पत्नी हरपाल बृहस्पतिवार रात अपने बेटे सौरभ (12) और दुर्गेश (7) के साथ घर में सो रही थी। सरस्वती के भाई बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात बहनोई हरपाल अपने खेत पर घुमंतू पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। घर पर केवल सरस्वती और उसके दो बच्चे थे।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हरपाल का भतीजा दिनेश उनके घर के सामने से गुजर रहा था, तभी उसने हरपाल के घर के अंदर से किसी को दरवाजा खटकटाते सुना। दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी। दिनेश कुंडी खोलकर भीतर घुसा तो देखा कि हरपाल के दोनों बच्चों के मुंह बंधे हुए थे। उनके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। यह देखकर दिनेश ने शोर मचाया और दोनों बच्चों के मुंह से कपड़ा हटाया, उनके हाथों की रस्सी खोली।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि रात में उनका पड़ोसी अपने दो भांजों के साथ घर में घुस आया था। वह उन्हें बांधकर डाल गया और मां सरस्वती को जबरन मुंह बंद करके उठा ले गया। उसके बाद से वह घर में अकेले बंधे पड़े हैं।
इसके बाद सरस्वती को तलाश किया गया तो उसकी लाश पड़ोसी के घर के आंगन में नीम के पेड़ पर धोती के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर हरपाल भी खेत से आ गए। गांव के तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी घर से भाग चुके थे।


भाई बोला- आरोपियों पर आ रहे थे एक लाख रुपये, मांगने पर कर दी हत्या
मृत महिला के भाई धर्मेंद्र का कहना है कि एक आरोपी ने कुछ समय पहले सरस्वती से एक लाख रुपये उधार लिए थे। वह अपने रुपये कई बार मांग चुकी थी, लेकिन आरोपी रुपये नहीं लौटा रहे थे। इसको लेकर तीन-चार दिन पहले काफी विवाद भी हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे और उन्होंने बहन सरस्वती की हत्या कर दी।

अविवाहित है मुख्य आरोपी
महिला का शव जिसके घर में फंदे से लटका मिला है वह आरोपी अविवाहित है। उसके माता-पिता भी नहीं है। वह इकलौता है। उसके दो भांजे उसके घर में रहते हैं। तीनों आरोपी रात से दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

गहलोल गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। अगर उसकी हत्या हुई है तो हत्या की एफआईआर दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - कर्मवीर सिंह, सीओ, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें