फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी श्यामल कुंवर देवी (60) पत्नी रघुवर 28 जून को घर से रोड पार कर रही थी। इसी बीच दूध के लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उनका लगातार इलाज चला। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। महिला का घर पर ही इलाज चल रहा था। रविवार को महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें