फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुरालवालों की पिटाई से घायल विवाहिता ने दिया मृत बच्चे को जन्म

Mon, 04 Mar 2024 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। गांव गढ़ी निवासी मीना का कहना है कि छह साल पहले उसकी शादी कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गजौरा निवासी शोभाराम के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद पति ने दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इससे वह उसके साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन


पिछले दिनों सात फरवरी को उसके साथ मारपीट हुई थी, जिससे वह घायल हो गई। इसकी सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उसको वहां से ले आए। सोमवार शाम उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। उसने पुलिस से बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें