फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 01 May 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। गांव सैदपुर में ज्योति (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव शिवदर्शनपुर निवासी ओमपाल के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी करीब नौ साल पहले सैदपुर निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। ओमपाल का कहना है कि ज्योति काफी समय से बीमार थीं। परिवार वाले उसका उपचार करवा रहे थे। इसी दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मायके वालों को दी गई थी। वह सोमवार को काफी देरी से सैदपुर गांव पहुंचे लेकिन तब तक गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दे दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई और सोमवार देर शाम उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें