बृहस्पतिवार को सैदपुर कस्बे में 65 वर्षीय बेहरुल निशा की बुखार से मौत हो गई।बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के दो और मलेरिया के पांच नए मरीज मिले हैं।परिवार वालों ने उनकी पैथोलॉजी जांच कहां कराईं और जांच रिपोर्ट में क्या आया, उसका अध्ययन करने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बदायूं। बृहस्पतिवार को सैदपुर कस्बे में 65 वर्षीय बेहरुल निशा की बुखार से मौत हो गई। उनके परिवार में तीन अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के दो और मलेरिया के पांच नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मलेरिया विभाग की 23 टीमों ने जिले के 132 गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया। डेंगू पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सैदपुर में बुखार से मौत का मामला सामने आया है। 65 वर्षीय मेहरुल निशा को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग कस्बे में ही इलाज करा रहे थे।
बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे सालिम ने बताया कि उसकी पत्नी चमन बेगम और बेटे आहिल को भी बुखार आ रहा है। दोनों को बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैदपुर सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत उरैना, उदयपुर, गोठा, मालिनी गोटिया, हतरा, वियोली, रहेडिया, सहावर खेड़ा नवापुरा आदि गांवों में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत का कोई और कारण रहा होगा। परिवार वालों ने उनकी पैथोलॉजी जांच कहां कराईं और जांच रिपोर्ट में क्या आया, उसका अध्ययन करने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिले में बुखार या डेंगू से अब तक कोई मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। -डॉ. कौशल गुप्ता, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल