फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रसव के दौरान महिला की मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
विज्ञापन

मुजरिया निवासी शिवनारायण की पुत्री सुनीता की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव समदनगर में हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ससुराल पक्ष ने मायके वालों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता शिवनारायण ने घटना को लेकर थाना पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमाॅर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के पति ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में गमगीन माहौल बना हुआ है। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के अनुरोध पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें