फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

Mon, 17 Jul 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद घर के सामने लगी भीड़।
विज्ञापन
दबतोरी/बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर में पंखे में करंट उतरने से गंगाश्री उर्फ नन्हीं देवी (25) की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के पवन कुमार के मुताबिक रविवार शाम पत्नी गंगाश्री घर में झाड़ू लगा रही थी। उसके घर में फर्राटा पंखा रखा था। शाम के समय उसमें करंट आ रहा था, लेकिन पत्नी को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही उसने पंखा हटा कर दूसरी जगह रखने की कोशिश की, तभी उसे करंट लग गया। जैसे ही वह उसे बचाने पहुंचा, लेकिन उसको भी करंट लग गया। उसने किसी तरह बिजली का तार तोड़कर उसे बचाया, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गंगाश्री के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले काफी समय से उसकी हत्या कराना चाहते थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें