फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र में हड़ौरा के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मुन्नी देवी की मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर मायके जा रहीं थीं। मुन्नी देवी (50) पत्नी त्रिवेणी मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा की रहने वाली थीं।
विज्ञापन

उनके भतीजे नेमचंद को बेटा हुआ था, जिससे वह मुन्नी देवी को शनिवार शाम बाइक पर लेकर अपने घर रिठिया जा रहा था। तभी हड़ौरा पुलिस चौकी के नजदीक उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी, जिसमें मुन्नी देवी की मौत हो गई और नेमचंद घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें