फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विसलेन पर बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। बाइक पर बैठी महिला ब्रेकर पर उछलकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पैरहा के बादशाह सिंह की पत्नी भाग्यवती (50 साल) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बाइक से बिनावर जा रही थीं। उनका बेटा अहलकार बाइक चला रहा था। छछऊ गांव के मोड़ पर ब्रेकर पर झटका लगने से भाग्यवती बाइक से उछलकर रोड पर गिर गईं। अहलकार की सूचना पर परिवार मौके पर आ गए। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें