फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जीने से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
गीता का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अपगना निवासी गीता (45) की सोमवार सुबह जीने से गिरकर मौत हो गई। वह रविवार रात अपने घर की छत पर सोने गईं थीं। सुबह जीने की कुंडी लगाकर नीचे आ रहीं थीं। अचानक पैर फिसलने से वह जीने से गिर गईं। बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम अपगना निवासी शिवा ने बताया कि रविवार रात उनके परिवार वाले घर की छत पर सोए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे मां गीता छत से नीचे उतर रहीं थीं। अचानक उनको चक्कर आया और वह जीने से नीचे जा गिरीं। परिवार वाले उन्हें बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले गए, वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। बरेली ले जाते समय रास्ते में रामगंगा के पास गीता ने दम तोड़ दिया। गीता के दो बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें