हादसे के बाद मौके पर खड़ा ट्रक। संवाद
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में बहजोई मार्ग पर अल्लैहपुर गांव के नजदीक बाइक फिसलने से गुड्डो उर्फ रुखसाना (45) की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी गुड्डो उर्फ रुखसाना पत्नी जरीस रविवार अपरान्ह करीब करीब चार बजे बहजोई के समीर (20) की बाइक पर बैठकर इस्लामनगर आ रहीं थीं। बाइक पर समीर की मां रोशन जहां (40) भी बैठी थीं। उस दौरान समीर हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक इस्लामनगर-बहजोई मार्ग पर अल्लैहपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों लोगों को काफी चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने गुड्डो उर्फ रुखसाना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर महिला के परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फोटो-36
ट्रक की टक्कर से महिला घायल
सहसवान। कस्बे के शहबाजपुर मोहल्ले में जामा मस्जिद के पीछे रहने वाली परवीन पत्नी रईस अहमद रविवार दोपहर बाजार गईं थीं। वह बाजार से खरीदारी करके लौट रहीं थीं। इसी दौरान मस्जिद के पास सड़क पार करते समय एक ट्रक की जोरदार टक्कर लग गई, जिससे उनके दोनों पैर कुचल गए। परिवार वाले उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। संवाद