फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
कुंती देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसावां/म्याऊ। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पटना देवकली मंदिर के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर मुन्नी देवी (45) की मौत हो गई। घटना में उनका भतीजा घायल हो गया। दोनों लोग बाइक पर कलान के रिठिया गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस दौरान शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी मुन्नी देवी पत्नी त्रिवेणी भतीजे के साथ बाइक से अपनी ससुराल आ रहीं थीं। वह दो दिन पहले अपने मायके मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा आई थीं। शनिवार दोपहर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पटना देवकली मंदिर के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बुआ-भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसा देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां देर शाम मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें