फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: कच्ची दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत, नातिन घायल, मिट्टी से लिपाई कर रही थी वृद्धा

Wed, 01 Mar 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)

सार

हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम अब्बू नगर निवासी लड़ैती पत्नी सियाराम अपने घर की कच्ची दीवार की पीली मिट्टी से लिपाई कर रही थी। उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा पुत्री वीरपाल उसका सहयोग कर रही थी।
विज्ञापन
दीवार जमींदोज होने के बाद पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्बू नगर में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय लड़ैती की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय धेवती (नातिन) सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम अब्बू नगर निवासी लड़ैती पत्नी सियाराम अपने घर की कच्ची दीवार की पीली मिट्टी से लिपाई कर रही थी। उसकी 12 वर्षीय धेवती सुधा पुत्री वीरपाल उसका सहयोग कर रही थी। वह मिट्टी उठाकर दे रही थी। परिवार वालों के मुताबिक दीवार ज्यादा पुरानी थी लेकिन उससे घर की सुरक्षा थी। लिपाई के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों नानी धेवती दब गईं।

यह देखकर परिवार वाले दौड़े। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल मिट्टी हटाकर दोनों लोगों को निकाला। परिवार वाले उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लड़ैती को मृत घोषित कर दिया गया जबकि किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें